{"_id":"6072f7e2c769ce61e127fb94","slug":"night-curfew-in-azamgarh-increasing-patient-of-corona-infection-strictly-from-nine-to-six-in-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में नाइट कर्फ्यू : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज को देखते हुए रात नौ से सुबह छह बजे तक सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में नाइट कर्फ्यू : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज को देखते हुए रात नौ से सुबह छह बजे तक सख्ती
Sun, 11 Apr 2021 06:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:51 PM IST
सार
- जिले में शनिवार को मिले थे 140 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हैं 626
- नौ बजे के बाद सभी प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे, पुलिस प्रशासन की टीमें करेंगी चक्रमण
विज्ञापन
night curfew
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों की टीम की भी रात में चक्रमण के लिए तैनाती की गई है। इससे पहले वाराणसी, बलिया, जौनपुर आदि जनपदों में रात का कर्फ्यू लगाया गया था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से एक दिन में 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। शनिवार को 140 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सक्रिय मरीजों की संख्या शनिवार को 626 पहुंच गई थी। जनपद में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। डीएम राजेश कुमार ने बाताया कि कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी। नाइट कर्फ्यू के आदेश को पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन के लोग सख्ती से पेश आएंगे। रात नौ बजे के बाद सभी प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे और सड़क पर बिना बहुत जरूरी काम के कोई नहीं निकलेंगा। किसी बंद स्थान पर कार्यक्रम आयोजन के दौरान सिर्फ सौ लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति होगी। इस दौरान सबको मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन