फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NIA-ATS Raids Three suspected PFI activists were interrogated by ATS for more than 20 hours

NIA-ATS Raids: PFI के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं से एटीएस ने की 20 घंटे से अधिक पूछताछ, बढ़ी निगरानी

Fri, 23 Sep 2022 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की टीम छापा मार रही है। बनारस में पीएफआई से जुड़े होने की भनक पर तीन कार्यकर्ताओं को जैतपुरा थाना अंतर्गत कच्ची बाग और आदमपुर थाना अंतर्गत पीलीकोठी और पठानीटोला से हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
NIA-ATS Raids Three suspected PFI activists were interrogated by ATS for more than 20 hours
एनआईए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आदमपुर और जैतपुरा से उठाएं गए पीएफआई के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं से एनआईए और एटीएस की टीम ने बीस घंटे से अधिक देर तक पूछताछ की। देर रात तीनों को छोड़ा गया। टीम ने इस दौरान उनके मोबाइल कॉल डिटेल और उनके परिचितों के बारे में जानकारी खंगाली। संतुष्ट होने के बाद तीनों को छोड़ा गया। वहीं, तीनों की गतिविधियों की निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस को लगाया गया।

विज्ञापन

तीन युवकों को टीम ने गुरुवार को तड़के सुबह पांच बजे उठाया था, लगभग बीस घंटे बाद रात बारह बजे के बाद छोड़ा गया। उधर, देर रात में ही टीम सिगरा के लल्लापुरा में भी आ धमकी थी। हालांकि यहां से किसी को उठाया नहीं गया। शुक्रवार की सुबह ही लल्लापुरा में इसकी चर्चाएं रही। वहीं, भेलूपुर के बजरडीहा, मदनपुरा, वरुणा जोन के सरैया, पुरानापुल, आदमपुरा और जैतपुरा, शिवपुर में भी हलचल मची रही। 

विज्ञापन

NIA-ATS Raids Three suspected PFI activists were interrogated by ATS for more than 20 hours
एनआईए - फोटो : ANI
पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की टीम छापा मार रही है। बनारस में पीएफआई से जुड़े होने की भनक पर तीन कार्यकर्ताओं को जैतपुरा थाना अंतर्गत कच्ची बाग और आदमपुर थाना अंतर्गत पीलीकोठी और पठानीटोला से हिरासत में लिया गया था। एनआईए की टीम ने तीनों परिवार के लोगों से उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लेने के साथ ही रिश्तेदारों के बारे में जानकारियां जुटाई। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की क्या कभी कोई सदस्य देश से बाहर गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम सबसे पहले अलसुबह साढ़े चार बजे आदमपुरा थाना अंतर्गत पठानी टोला धमकी। यहां से एक युवक को उठाया था, उक्त युवक को उठाए जाने के बाद आदमपुरा थाना अंतर्गत ही छित्तनपुरा से एक युवक को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed