फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   News of CBIs threat again in bareka some officers and employees may be interrogated

बरेका में हड़कंप: दोबारा सीबीआई की धमक की खबर, कुछ अफसरों व कर्मचारियों से हो सकती है पूछताछ

Tue, 20 Sep 2022 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Sep 2022 12:12 PM IST
सार

सीबीआई के दोबारा बरेका में आने की आहट से अफसरों और कर्मचारियों की धड़कने बढ़ी हुई है। प्रशासनिक कार्यालय और बाबूओं ने फाइल और अन्य दस्तावेजों को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
News of CBIs threat again in bareka some officers and employees may be interrogated
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

वाराणसी के बरेका में एक बार फिर से सीबीआई के आने की खबर से कोहराम मच गया है। लंका के नैपूरा कला निवासी ठेकेदार राजू राय से 15 लाख बिल पास कराने के एवज में तीन लाख रिश्वत मामले की जांच को लेकर सीबीआई के दोबारा बरेका में आने की आहट से अफसरों और कर्मचारियों की धड़कने बढ़ी हुई है। प्रशासनिक कार्यालय और बाबूओं ने फाइल और अन्य दस्तावेजों को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। भ्रष्टाचार में निलंबित सीनियर सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर की गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य अफसरों और कर्मचारियों से सीबीआई पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि सीबीआई टीम बरेका के सिविल विभाग में धमकेगी। 

विज्ञापन

ठेकेदार की शिकायत पर शुक्रवार की शाम फुलवरिया के राणा नगर कालोनी स्थित मकान से सीबीआई ने सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को गिरफ्तार किया था। मकान से सीबीआई ने साढ़े सात लाख नकदी और विभिन्न बैंकों के आधा दर्जन खाते, गिरवी बरामद किया था। लखनऊ स्थित जेल में सिविल इंजीनियर बंद है। पीड़ित ठेकेदार ने सीबीआई में शिकायती पत्र दिया था कि बरेका में बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर ने 15 लाख का बिल पास कराने के एवज में 3 लाख का घूस मांगा है। इस आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और सोनकर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed