{"_id":"5f7c775d231b1047645a9726","slug":"newborn-died-during-delivery-in-mau-family-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
Tue, 06 Oct 2020 11:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने के बाद परिजनों ने स्टाफ नर्स, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रसूता के परिजनों ने कोतवाली में चिकित्सक, स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी कृष्णा कुमार ठठेरा ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी रूबी शहर कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित मायके आई थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर मायके के लोग उसे गाजीपुर तिराहा स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर ने पहले नार्मल डिलीवरी की बात कही। इस दौरान उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन बाद में देर रात उसका ऑपरेशन करने के लिए ओटी में ले गए। तीन घंटे बाद चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती है। बच्चे को जोर जबरदस्ती से निकालने के कारण मौत हुई है। आरोप लगाया कि जब परिजनों ने शिशु की मौत होने की वजह पूछी तो चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स वहां से निकल गए। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रसूता के परिजनों ने चिकित्सक, स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।