{"_id":"631a06f97076560afc0086ca","slug":"newborn-baby-found-under-seat-from-train-at-varanasi-station-sweeper-stunned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रेन की सफाई करने गया कर्मी रह गया दंग, सीट के नीचे रोती मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रेन की सफाई करने गया कर्मी रह गया दंग, सीट के नीचे रोती मिली नवजात
Thu, 08 Sep 2022 08:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Sep 2022 08:45 PM IST
सार
गुजरात से चलकर वाराणसी पहुंची ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मी को कोच संख्या एस-6 से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ढूंढ़ने पर उसे एक नवजात ट्रेन की सीट के नीचे रोता मिला।
विज्ञापन
नवजात को चाइल्ड लाइन ने अनाथालय को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वडोदरा के केवड़िया स्टेशन (गुजरात) से चलकर वाराणसी पहुंची महामना सुपरफास्ट की बोगी से गुरुवार को नवजात बच्ची बरामद हुई। जिसे चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय को सौंप दिया। मामला उस समय प्रकाश में आया जब ट्रेन कैंट स्टेशन पर यात्रियों को उतारने के बाद वाशिंग लाइन भेज दी गई। सफाई के दौरान रेल कर्मी को कोच संख्या एस-6 से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
वह गौर से बारी-बारी से सीटों के नीचे देखने लगा। जैसे ही उसकी नजर सीट संख्या 28 के नीचे गई तो वह दंग रह गया। कपड़े में लिपटी हुई नवजात बच्ची रो रही थी। आनन-फानन सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद पहुंचे चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चाइल्ड लाइन ने बेहतर देखभाल के लिए बच्ची को काशी अनाथालय सौंप दिया। मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची स्वस्थ है। अनुमान लगाया की बच्ची का जन्म चार से पांच दिन पहले हुआ होगा।
विज्ञापन