{"_id":"617afa5bd7b0f2013d2f409b","slug":"new-year-gift-to-varanasi-ring-road-vehicles-run-from-december-people-get-relief-from-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को नए साल से पहले मिलेगी सौगात: आउटर रिंग रोड के बाद इनर रिंग रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को नए साल से पहले मिलेगी सौगात: आउटर रिंग रोड के बाद इनर रिंग रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी राहत
Fri, 29 Oct 2021 09:26 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:26 AM IST
सार
इनर रिंग रोड का करीब 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इस परियोजना को दिसंबर 2021 में पूरा किया जाना है। माना जा रहा है कि अगले दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी इस परियोजना की सौगात देंगे।
विज्ञापन
रिंग रोड, वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिंग रोड के जरिए पूर्वांचल से अपनी कनेक्टिविटी मजबूत कर रही वाराणसी को नए साल से पहले इनर रिंग रोड की सौगात मिल जाएगी। दिसंबर तक फुलवरिया फोरलेन पर वाहनों को फर्राटा भराने की तैयारी की जा रही है। फुलवरिया इलाके में फ्लाईओवर और सड़क का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब लहरतारा और बौलिया इलाके में रैंप उतारने की कवायद जारी है। इसके शुरू होते ही लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में वाहन चालकों को जाम से राहत के साथ ही 30 मिनट तक का समय बचेगा। जीटी रोड को कनेक्ट कर रही फुलवरिया फोरलेन शहरवासियों के लिए इनर रिंग रोड की सौगात होगी।
विज्ञापन
कारण, लहरतारा के जरिए कचहरी, शिवपुर सहित बाबतपुर रोड के जरिए आउटर रिंग रोड से शहर जुड़ जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी। फुलवरिया फोरलेन बनने के साथ लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः कक्षा दो का छात्र कर रहा था शरारत, स्कूल संचालक ने छत से उल्टा लटका दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया
पीएम मोदी देंगे सौगात
लहरतारा से जेपी मेहता और शिवपुर फोरलेन का करीब 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इस परियोजना को दिसंबर 2021 में पूरा किया जाना है। माना जा रहा है कि अगले दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी इस परियोजना की सौगात देंगे।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि फुलवरिया फोरलेन को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए दैनिक समीक्षा शुरू कराई गई है। रैंप का काम पूरा होते ही फुलवरिया फोरलेन का काम गति पकड़ लेगा।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि फुलवरिया फोरलेन को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए दैनिक समीक्षा शुरू कराई गई है। रैंप का काम पूरा होते ही फुलवरिया फोरलेन का काम गति पकड़ लेगा।
जीटी रोड से जुड़ेंगी पांच लेन
प्रयागराज सहित अन्य शहरों को जाने वाले वाहन जीटी रोड के जरिए आगे निकलेंगे। इसमें फ्लाईओवर की एक लेन लहरतारा चौराहे पर और दो लेन बौलिया पर उतरेगी। इसके साथ ही दो लेन लहरतारा चौराहे को पार करेगी। इसमें एक वरुणा नदी पर पुल, दो रेलवे ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।
एक नजर में
- फुलवरिया फोरलेन में सड़क की दूरी- 5.3 किमी
- परियोजना में दो रेलवे ब्रिज, एक फ्लाईओवर और एक वरुणा नदी का पुल
- 60 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण
- फुलवरिया शिवपुर संपार चार पर 627 मीटर का आरओबी 54.37 करोड़ की लागत से बनेगा
- समपार-5 पर 643 मीटर का आरओबी 52.60 करोड़ की लागत से तैयार होगा
- फुलवरिया फोरलेन में सड़क की दूरी- 5.3 किमी
- परियोजना में दो रेलवे ब्रिज, एक फ्लाईओवर और एक वरुणा नदी का पुल
- 60 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण
- फुलवरिया शिवपुर संपार चार पर 627 मीटर का आरओबी 54.37 करोड़ की लागत से बनेगा
- समपार-5 पर 643 मीटर का आरओबी 52.60 करोड़ की लागत से तैयार होगा