फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New system in BHU hospital from 1 April Ayushman card holders will get big benefits

Varanasi: BHU अस्पताल में एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत  अस्पताल में आयुष्मान काउंटर अब 14 घंटे खुला रहेगा।  पहले यह काउंटर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलता था।

विज्ञापन
New system  in BHU hospital from 1 April Ayushman card holders will get big benefits
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : फाइल

विस्तार

 बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में आयुष्मान काउंटर अब 14 घंटे खुला रहेगा। यहां सुबह 7 बजे से रात नौ बजे तक दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे। नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। पहले अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही काउंटर खुलता था।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में वाराणसी समेत आसपास के जिलों, बिहार आदि जगहों से हर दिन बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज भी आते हैं। मरीजों की सुविधा को देखते हुए पर्चा काउंटर के पास ही आयुष्मान काउंटर बनवाया गया है। यहां मरीजों को कार्ड के प्रयोग से होने वाले इलाज संबंधी जानकारी के साथ ही जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी कराई जाती हैं।
विज्ञापन


पहले जहां यह काउंटर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलता था। अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे हर दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यानी 14 घंटे खोले जाने का निर्णय लिया गया है। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक नजर में किन्नर को दिल दे बैठा शख्स, मंदिर पहुंच रचाई शादी; कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed