फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New scheme started for international students of BHU RS 40 thousand rupees will be given for this work

Varanasi: बीएचयू के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए नई योजना शुरू, इस काम के लिए मिलेंगे 40 हजार रुपये

Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 11:23 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए नई योजना शुरू हुई है। अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों को शोध के लिए उपकरणों के इस्तेमाल के लिए 40,000 रुपये का क्रेडिट इंसेंटिव दिया जाएगा।

विज्ञापन
New scheme started for international students of BHU RS 40 thousand rupees will be given for this work
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए नई योजना शुरू हुई है। अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों को शोध के लिए उपकरणों के इस्तेमाल के लिए 40,000 रुपये का क्रेडिट इंसेंटिव दिया जाएगा। साथ ही क्यू 1 तथा क्यू 2 शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध में प्रथम लेखक होने पर 30 हजार रुपये का अतिरिक्त क्रेडिट इंसेंटिव पा सकेंगे।

विज्ञापन


आईओई-बीएचयू के तहत लागू योजना में ऐसे शोधार्थी जिनके पास कोई अन्य फेलोशिप नहीं है, वह आठ हजार रुपये पा सकेंगे। बीएचयू-नॉन नेट पीएचडी शोधार्थियों की तरह आकस्मिक राशि भी दी जाएगी। बीएचयू में नॉन नेट शोधार्थियों की तरह क्यू 1 तथा क्यू 2 शोध पत्रिकाओं में शोध प्रकाशित होने पर 84 हजार रुपये (एक बार) का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। नई योजना के तहत मासिक फेलोशिप का 57 अंतरराष्ट्रीय शोधार्थी लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

बीएचयू में एक और रिंग का होगा निर्माण

बीएचयू में मुक्केबाजों की सुविधा के लिए एक और रिंग का निर्माण होगा। इसका फायदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षु खिलाड़ियों को भी मिलेगा।

बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि साई के सहयोग से दो से ढाई लाख रुपये की लागत से रिंग के निर्माण की योजना है। जमीन तलाशी जा रही है। दो रिंग होने से छात्रों के साथ ही साई केंद्र की महिला मुक्केबाजों को भी लाभ मिलेगा। अभ्यास के अलावा रिंग में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी। अभी बीएचयू के एंफीथियेटर में एक रिंग है। 2020 में इसका निर्माण हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed