फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New flights from Varanasi to Bangalore: Air India will cover the distance in about two and a half hours

वाराणसी से बंगलूरू की नई फ्लाइटें: करीब ढाई घंटे में दूरी तय करेगी एयर इंडिया, शेड्यूल जारी

Tue, 10 Oct 2023 11:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

शारजाह के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है। वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए दो नई फ्लाइट शुरू हो रही है। बंगलूरू एयरपोर्ट से तड़के 4.55 बजे फ्लाइट (आईएक्स 1642) उड़ान भरकर 7.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन
New flights from Varanasi to Bangalore: Air India will cover the distance in about two and a half hours
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली डोमेस्टिक फ्लाइट बंगलूरू के लिए शुरू हो रही है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक फ्लाइट 29 अक्तूबर से और दूसरी 20 नवंबर से उड़ान भरेगी। इन फ्लाइटों से करीब ढाई घंटे में ही दूरी तय की जा सकेगी। अभी तक विमानन कंपनी की अंतरराष्ट्रीय सेवा है। शारजाह के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है। वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए दो नई फ्लाइट शुरू हो रही है। बंगलूरू एयरपोर्ट से तड़के 4.55 बजे फ्लाइट (आईएक्स 1642) उड़ान भरकर 7.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। फ्लाइट का आवागमन रोजाना का होगा। यही फ्लाइट (आईएक्स 1622) सुबह 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और सुबह 10.30 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, 20 नवंबर से शुरू होने वाली दूसरी फ्लाइट (आईएक्स 934) सुबह 9.45 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दोपहर 12.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट (आईएक्स 937) वाराणसी एयरपोर्ट से 12.50 बजे उड़ान भरकर 3.15 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगी। 29 अक्तूबर से शुरू होने वाली फ्लाइट के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

रोजाना 700-800 यात्रियों का होता है आवागमन

वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू रोजाना 700 से 800 यात्रियों का आवागमन होता है। वर्तमान में बंगलूरू के लिए इंडिगो की दो और अकासा एयर की एक फ्लाइट है। टूर एंड ट्रेवल एजेंट प्रदीप राय ने बताया कि काशी सहित पूर्वांचल से बंगलूरू के लिए अच्छा एयर ट्रैफिक मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed