{"_id":"5fd8e7be8ebc3e3d58675b6b","slug":"new-director-of-ims-bhu-varanasi-takes-charge-aiims-facilities-will-provide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएस बीएचयू के नए निदेशक ने संभाला कार्यभार, बोले- एम्स जैसी मिलेंगी सुविधाएं, दिलाएंगे नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमएस बीएचयू के नए निदेशक ने संभाला कार्यभार, बोले- एम्स जैसी मिलेंगी सुविधाएं, दिलाएंगे नई पहचान
Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमएस बीएचयू के नए निदेशक प्रो. बीआर मित्तल आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिलाने के साथ ही उसको नई पहचान दिलाना चाहते हैं। मंगलवार को बीएचयू में निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. मित्तल ने कहा कि इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों, छात्रों के साथ संवाद जारी रहेगा, जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
आईएमएस पहुंचने के बाद कार्यवाहक निदेशक प्रो. बीके दास ने प्रो. मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी। प्रो. मित्तल ने कहा कि सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएंगी। विशेषकर कोविड वार्ड में मरीजों की सेहत की समय-समय पर मानीटरिंग की जाएगी। आईएमएस में शिक्षा, शोध, अनुसंधान को नई ऊंचाई देने की दिशा में भी काम किया जाएगा। अस्पताल में मिलीं कमियों को समय से दूर कराकर बेहतर माहौल बनाया जाएगा। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के साथ ही रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, ट्रॉमा सेंटर के आचार्य प्रभारी प्रो. संजीव गुप्ता, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. एसके माथुर सहित अन्य अधिकारियों ने प्रो. मित्तल को बधाई दी है।
विज्ञापन