फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Nepali youth man found who bald by people in varanasi said Head shaved for money in varanasi

यूपी: पुलिस को मिला वो नेपाली युवक, जिसका सिर मुंडवाकर लिखा था जय श्रीराम

Sat, 18 Jul 2020 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Nepali youth man found who bald by people in varanasi said Head shaved for money in varanasi
नेपाली युवक - फोटो : a

वाराणसी में रहने वाले जिस नेपाली युवक के सिर मुंडवाने की घटना को लेकर लखनऊ और दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है, आखिरकार शनिवार की दोपहर वह मिल ही गया। नेपाली युवक की शिनाख्त भेलूपुर पानी टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह भेलूपुर क्षेत्र में बनारसी साड़ी की एक दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के बाद चार महीने से खाली बैठा है और पास में पैसा नहीं हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को उससे कुछ नेताओं ने संपर्क किया और कहा कि गंगा घाट पर दो घंटे के लिए चलना है। एक कार्यक्रम है, जिसमें सिर मुंडवाना होगा और फिर जय श्रीराम लिखवाना होगा। इसके बदले में एक हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nepali youth man found who bald by people in varanasi said Head shaved for money in varanasi
नेपाली युवक। - फोटो : अमर उजाला।

यह सुनकर उसे लगा कि दो घंटे में यदि 1000 रुपये मिल जाएंगे तो इन मुश्किल दिनों में इससे अच्छी बात और क्या होगी...? सिर के बाल तो फिर से उग ही आएंगे। फिलहाल, धर्मेंद्र से भेलूपुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed