{"_id":"66751f9dc8411c2ac602e997","slug":"neet-paper-leak-samajwadi-chhatra-sabha-demonstration-against-rigging-neet-exam-in-varanasi-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, पुलिस से छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, पुलिस से छीनाझपटी
Fri, 21 Jun 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:11 PM IST
सार
NEET Paper Leak Protest In Varanasi : वाराणसी में शुक्रवार को नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने जा रहे लोगों से पुलिस की छीनाझपटी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से छीनाझपटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से छीनाझपटी हुई। नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर ने कहा कि लाखों बच्चों के सपनों पर संकट छाया है। नीट परीक्षा के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख नहीं रही है।
विज्ञापन
कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार का संवेदनहीन रवैया बेहद निंदनीय है। कई राज्यों से हुई गिरफ्तारियां साफ बता रही हैं कि इस परीक्षा में बड़ी धांधली हुई है। लाखों छात्र व उनके अभिभावक जो अथक परिश्रम कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके सपनों और भविष्य के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में राज सिंह, शुभम पाल, राजीव गुप्ता, प्रशांत कुमार, विमेलेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन