फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NEET Forgery Solver Gang Part 2 Revealed Government Employee and Cyber Cafe Owner Arrested gang Network from varanasi to Delhi

नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पार्ट-2 का खुलासा, सरकारी कर्मचारी और साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार, बनारस से दिल्ली तक नेटवर्क

Mon, 22 Nov 2021 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 10:26 AM IST
सार

सॉल्वर गैंग पार्ट-2 के मास्टरमाइंड चंदौली से लघु सिंचाई विभाग का कर्मचारी कन्हैया कुमार और वाराणसी के सुंदरपुर में साइबर कैफे संचालक क्रांति कौशल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  पूछताछ में अन्य परीक्षाओं में धांधली उजागर हुआ है। 

विज्ञापन
NEET Forgery Solver Gang Part 2 Revealed  Government Employee and Cyber Cafe Owner Arrested  gang Network from varanasi to Delhi
पुलिस की गिरफ्त में कन्हैया और क्रांति कौशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग में कड़ी से कड़ी जुड़ती जा रही है।  नीट में सॉल्वर गैंग के जरिए प्रवेश परीक्षा पास कराने वाले एक और गिरोह का वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है।  सॉल्वर गैंग पार्ट-2 के मास्टरमाइंड चंदौली से लघु सिंचाई विभाग का कर्मचारी कन्हैया कुमार और वाराणसी के सुंदरपुर में साइबर कैफे संचालक क्रांति कौशल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पिछले सात सालों से इस गैंग को संचालित कर रहे दोनों नीट सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड नीलेश कुमार पीके के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक वाराणसी से संचालित इस गैंग के मास्टरमाइंड कन्हैया का नेटवर्क यूपी के कई शहरों सहित देश की राजधानी दिल्ली तक फैला हुआ है। 
विज्ञापन


अन्य परीक्षाओं में भी धांधली उजागर
कन्हैया के पास से कई परीक्षाओं के कैंडिडेट्स के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स एवं एडमिट कार्ड मिले हैं। दोनों को सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे के आधार गिरफ्तार किया गया। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि अन्य परीक्षाओं में भी यह गिरोह सेंधमारी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अब रात दो बजे तक ट्रैफिक संभालेंगे पुलिसकर्मी, वैवाहिक लग्न तक तीन शिफ्ट में करनी होगी ड्यूटी

NEET Forgery Solver Gang Part 2 Revealed  Government Employee and Cyber Cafe Owner Arrested  gang Network from varanasi to Delhi
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कस्टडी रिमांड पर लिए गए नीलेश उर्फ पीके से पूछताछ के दौरान उसके वाराणसी से संबंधित सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसके क्रम में आरोपी मिर्जापुर चुनार के बरेठा निवासी कन्हैया लाल सिंह और चंदौली के बबुरी थाना अंतर्गत नरहरपुर निवासी क्रांति कौशल को सिंहपुर बाईपास के पास से सफारी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। कन्हैया चंदौली में लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है जबकि क्रांति कौशल सुंदरपुर चितईपुर में साइबर कैफे चलाता है। 

गिरफ्तार अभियुक्त नीट परीक्षा से संबंधित सरगना नीलेश उर्फ पीके से करीब कई वर्षों से लगातार संपर्क में थे। उत्तर प्रदेश की विभिन्न नौकरियों की परीक्षाओं जैसे सहायक शिक्षक, यूपीटेट, यूपीएसआई, एएनएम चिकित्सा विभाग, एसएससी व अन्य कई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को सॉल्वरों के माध्यम से पास कराने के लिए दिल्ली लखनऊ एवं कानपुर के अपने अलग साथियों के साथ एक समानांतर गैंग चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed