फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2021: Idol immersion will be done at 11 places after durga puja and navratri in Varanasi

नवरात्रि 2021: वाराणसी में 11 जगहों पर होगा मूर्ति विसर्जन, पुलिस और निगम की तैयारी पूरी

Thu, 14 Oct 2021 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 10:56 PM IST
सार

वाराणसी में दो गंगा किनारे और नौ शहर के कुंडों, तालाबों में मूर्ति विसर्जन होगा। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
 

विज्ञापन
Navratri 2021: Idol immersion will be done at 11 places after durga puja and navratri in Varanasi
मूर्ति विसर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नवरात्र और दुर्गापूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। गंगा किनारे दो अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित नौ कुंडों और तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था की गई है। यहां प्रकाश, सफाई से लेकर नाव और गोताखोरों के भी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से खिड़किया घाट और रामनगर के पास गंगा किनारे दो अस्थायी मूर्ति विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। वहीं निगम के पांच जोन दशाश्वमेध, भेलूपुर, आदमपुर, कोतवाली और वरुणापार जोन में कुल नौ कुंडों और तालाबों को विसर्जन के लिए चिह्नित किया गया है। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


एडिशनल सीपी ने लक्ष्मी कुंड का लिया जायजा
मूर्ति विसर्जन की तैयारियों के बाबत अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर विद्युत प्रकाश और तालाब के आसपास सुरक्षा के बाबत मातहतों को निर्देशित किया। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमाएं लक्ष्मी कुंड में विसर्जित की जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed