फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nati Imli: PM-CM posted on Bharat Milap of Kashi, wrote - 'The view of Kashi is emotional

Nati Imli Bharat Milap: भरत मिलाप पर पीएम-सीएम ने किया पोस्ट, लिखा- 'काशी का दृश्य भाव विभाेर करने वाला'

Thu, 26 Oct 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 26 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर लिखी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिखा कि काशी की इस समृद्ध परंपरा में सनातन चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति होती है। दशकों से काशी की भरत मिलाप लीला रामराज्य के मूल्यों और आदर्शों को व्यापकता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Nati Imli: PM-CM posted on Bharat Milap of Kashi, wrote - 'The view of Kashi is emotional
नाटी इमली की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट रामलीला समिति का भरत मिलाप देखने के लिए पूरा मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। मानस की चौपाइयों के पाठ के बीच यदुवंशियों ने जैसे ही पुष्पक विमान को जमीन पर रखा, राम और लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की ओर दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलन का यह पल हर कोई दम साधे देख रहा था। वहीं, पश्चिम में भगवान भास्कर भी अपनी सुनहरी किरणों के साथ कुछ पल के लिए थम से गए। राम ने चरणों में गिरे हुए भरत को हृदय से लगाया तो दोनों की अश्रुधाराएं बह निकलीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अद्भुत है काशी का ये मंदिर: साल में एक बार ही मिलते हैं काले हनुमान जी के दर्शन, इस दिन खुलेंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन

चारों भाइयों का मनमोहक मिलाप देखकर नाटी इमली भरत मिलाप मैदान में खड़े लीला प्रेमियों की आंखें भी मानों नम हो गईं। काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने भगवान के स्वरूपों को प्रणाम किया और पं. अभिनव उपाध्याय को सोने की गिन्नी प्रदान की। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने विमान की आरती उतारी। इस दौरान सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार राय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Nati Imli: PM-CM posted on Bharat Milap of Kashi, wrote - 'The view of Kashi is emotional
नाटी इमली में भरत मिलाप - फोटो : संवाद

हो रही है गर्व की अनुभूति : पीएम

देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि काशी में लक्खा मेला के तहत होने वाला भरत मिलाप भारत की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। पिछली करीब पांच सदियों से चली आ रही इस प्रस्तुति ने एक बार फिर प्रभु श्रीराम के भक्तों को भावविभोर कर दिया। काशी के सांसद होने के नाते मुझे इस परंपरा को लेकर विशेष गर्व की अनुभूति हो रही है।

सीएम ने किया पोस्ट, काशी का दृश्य भाव विभाेर करने वाला

प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर लिखी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिखा कि काशी की इस समृद्ध परंपरा में सनातन चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति होती है। दशकों से काशी की भरत मिलाप लीला रामराज्य के मूल्यों और आदर्शों को व्यापकता प्रदान कर रही है। राममय हुई बाबा श्री विश्वनाथ जी की नगरी काशी का यह विहंगम दृश्य भाव-विभोर करने वाला है।

दोपहर से ही पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

काशी के लक्खा मेले में शुमार श्रीचित्रकूट रामलीला समिति के ऐतिहासिक भरत मिलाप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर 12:00 बजे से ही मैदान में उमड़ने लगी थी। चार बजते-बजते नाटी इमली मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed