{"_id":"5cef8bf0bdec2207362d2754","slug":"narendra-modi-swearing-in-ceremony-danghdhishek-in-kashi-ganga-for-modi-government-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में मोदी सरकार के लिए गंगा में हुआ दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मोदी सरकार के लिए गंगा में हुआ दुग्धाभिषेक
Thu, 30 May 2019 01:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 May 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा में किया दुग्धाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान वाराणसी में गुरुवार को सूर्योदय के बाद अहिल्याबाई घाट पर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के वैदिक बटुकों सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा में पूजा-अर्चना की। साथ ही पीएम मोदी के लिए गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया।
पूजा के दौरान लोगों ने प्रार्थना की, कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल को राष्ट्र सशक्त बनाने हेतु आशीर्वाद प्राप्त हो। कार्यक्रम संयोजक पवन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां गंगा में सदैव आस्था रही है और जब भी वह काशी आते हैं तो गंगा आरती में शामिल होते रहे हैं। इसलिए गंगा मैया का पूजन किया गया।
वैदिक मंत्रोचार के साथ बटुकों और कार्यकर्ताओं ने अभिषेक किया। इसके बाद औपचारिक स्वरूप में मोदी जी के फोटो पर ब्राह्मणों ने तिलक करते हुए घाट पर मिठाइयां बांटी।