फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange followed the rules of Kovid and raised the awareness of cleanliness in varanasi

कोरोना वही, कहीं भूले तो नहीं: नमामि गंगे ने कोविड नियमों का पालन कर स्वच्छता की जगाई अलख

Fri, 23 Dec 2022 01:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Dec 2022 01:28 PM IST
सार

शुक्रवार को नमामि गंगे के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट पर कोविड नियमों का पालन करते हुए संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने चेहरे पर मास्क लगाकर गंगा तलहटी की सफाई की। सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से शीतला घाट तक गंगा निर्मलीकरण के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन
Namami Gange followed the rules of Kovid and raised the awareness of cleanliness in varanasi
नमामि गंगे ने कोविड नियमों का पालन कर स्वच्छता की जगाई अलख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वही... कही भूले तो नहीं।जी हां, यह बात आप सभी पुनः स्मरण कर लें।समय रहते चेत जाएं ताकि पहले जैसा दृश्य देखने को ना मिले। कोरोना के नए वेरिएंट के सक्रिय होते ही इससे बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। शनिवार को नमामि गंगे के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट पर कोविड नियमों का पालन करते हुए संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने चेहरे पर मास्क लगाकर गंगा तलहटी की सफाई की। सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से शीतला घाट तक गंगा निर्मलीकरण के लिए जागरूक किया। श्रमदान कर भारी मात्रा में कूड़े-कचड़े बाहर निकालें।साथ ही आमजन से आग्रह किया कि कोरोना के नए वैरिएंट से डरने की नहीं अपितु सावधान रहने की आवश्यकता है।महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि मास्क जैसे छोटी प्रयासों से यदि बड़ा खतरा टल जाए तो हमे त्वरित स्वीकार करना चाहिए। सभी को पिछली घटनाओं से सिख लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिससे समय रहते संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।हमे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। आयोजन में विशेष रूप से महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, रश्मि साहू, जय विश्वकर्मा, भावना गुप्ता, रेनू जायसवाल, रेनू आचार्य, आकाश शाह सहित सुपरवाईजर कामेश्वर सेठ ने स्वच्छताकर्मियों संग सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed