{"_id":"60d5a34e8ebc3ed77f5a3d89","slug":"nagar-vikas-mantri-ashutosh-tandon-visit-varanasi-he-inspect-pindra-block-said-gave-benefits-of-government-schemes-to-every-eligible","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नगर विकास मंत्री: पिंडरा ब्लॉक का किया निरीक्षण, बोले- हर पात्र को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नगर विकास मंत्री: पिंडरा ब्लॉक का किया निरीक्षण, बोले- हर पात्र को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
Fri, 25 Jun 2021 03:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:09 PM IST
सार
वाराणसी दौरे पर आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पिंडरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। आपातकाल के समय के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कहा कि 25 जून का दिन आते ही 45 साल पहले का वो दृश्य नजर आता है जब एकाएक विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जाने लगा था।
विज्ञापन
मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पिंडरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्रों को मिले। इस दौरान आपातकाल के समय के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। ब्लॉक पर लगे स्टालों पर जाकर लोगों से उनके काम के बारे में पूछा। इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को देखा।
विज्ञापन
मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया। कोविड वैक्सीन के शिविर को भी देखा। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जाए। कृषि विभाग द्वारा लाए गए विभिन्न यंत्रों को भी देखा। कहा कि किसानों को इन यंत्रों के विषय में ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इसके बाद पिंडरा विधानसभा के पुराने भाजपा कार्यकर्ता वंशनारायण पाठक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
देश में लागू आपातकाल की 46वीं बरसी पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि 25 जून का दिन आते ही 45 साल पहले का वो दृश्य नजर आता है जब एकाएक विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जाने लगा था।भाजपा के जो पुराने कार्यकर्ता है उन्ही के बलिदान का फल है कि आज भाजपा की सरकार बहुमत में है।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक अवधेश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मधुसुदन हुल्गी, विजय जयसवाल,उपजिलाधिकारी गिरीशचन्द्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।