फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rent has not collected from businessmen for five months fear of action

मुसीबत: 700 कारोबारियों से 5 महीने से नहीं लिया किराया, कार्रवाई का डर; लगा रहे मुख्यालय का चक्कर

Fri, 19 Jul 2024 05:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 05:27 AM IST
सार

Varanasi News: 

विज्ञापन
Rent has not collected from businessmen for five months fear of action
वाराणसी नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम पांच महीने से विश्वेश्वरगंज मंडी के 700 कारोबारियों का किराया नहीं जमा कर रहा है। कारोबारियों को डर है कि निगम कोई कार्रवाई तो नहीं करने वाला। कारोबारी जोनल कार्यालय से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक लगातार चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यालय आने वाले कारोबारी शशांक ने बताया वे नगर निगम में हर महीने 700 रुपये किराया जमा करते थे। आखिरी बार फरवरी में जमा किया था। पांच महीने से न कोई किराया लेने आ रहा है और न ही कार्यालय में जमा हो रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों से पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता। कारोबारी राकेश सिंह ने बताया कि जोनल कार्यालय पर पूछने पर कहा जाता है कि मुख्यालय जाइए। मुख्यालय आने पर कहा जा रहा कि रेट रिवाइज होगा। उसके बाद किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
किराये को लेकर बैठक होनी है। इसमें रूपरेखा तैयार होने के बाद किराया वसूला जाएगा। कार्रवाई जैसी कोई बात नहीं है। - संदीप श्रीवास्तव, पीआरओ, नगर निगम

सड़क चौड़ीकरण में न टूटे घर, ध्यान रखे प्रशासन : महेंद्र नाथ पांडेय

कैथी के अंदर से मार्कंडेय महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण शुरू हो गया है। इस पर पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसकी प्रतिलिपि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान को भी जारी की है।

पूर्व मंत्री ने लिखा कि मार्ग चौड़ीकरण में कई घर टूट रहे हैं, इससे लोग उजड़ रहे हैं। यह ठीक नहीं है। जबकि 1200 मीटर की इस सड़क का महत्व सिर्फ धार्मिक मौके पर अधिक होता है। बाकी के दिनों में इस पर इतना यातायात नहीं होता है। यह सड़क मार्कंडेय महादेव मंदिर व गंगा घाट पर जाकर समाप्त हो जाती है।

इसके अलावा इस मार्ग पर कोई परिवहन आवागमन नहीं है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी डीएम वाराणसी को पत्र लिखकर कहा है कि स्थानीय निवासियों की समस्या को देखते हुए ही इस पर काम किया जाए।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सुनी समस्याएं
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ठठेरी बाजार क्षेत्र के साड़ी व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके अलावा विशेश्वरगंज मार्केट के व्यापारियों ने भी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने अफसरों को फोन कर निस्तारण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने तरया अंडरपास में लाइट लगवाने की मांग की

सारनाथ कादीपुर रेलवे स्टेशन के बीच तरया में बने अंडरपास पर लाइट नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे से की है। पियरी की ग्राम प्रधान गीतांजलि सिंह ने कहा कि अंडरपास में लाइट नहीं होने से परेशानी होती है।

गुरुवार दोपहर ग्राम प्रधान गीतांजलि सिंह और व सूबेदार शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में 25 ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। गीतांजलि सिंह ने बताया कि अंडरपास से बड़ी संख्या में महिलाओं व छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। डीआरएम ने ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान संजय जैसवार, सर्वेश यादव, घनश्याम यादव शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed