फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   muslim community wrote letter to un for stop atom bomb of pakistan janaza e pakistan varanasi

मुस्लिम समुदाय ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान, यूएन को पत्र लिखकर की परमाणु हथियार जब्त करने की मांग

Sun, 01 Sep 2019 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
muslim community wrote letter to un for stop atom bomb of pakistan janaza e pakistan varanasi
जनाजा-ए-पाकिस्तान निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद का उद्योग चलाने वाले पाकिस्तान की आए दिन परमाणु युद्ध की धमकी दिए जाने से नाराज सामाजिक संगठनों ने जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकालकर संयुक्त राष्ट्र संघ से पाकिस्तान के परमाणु हथियार को जब्त करने की मांग की है। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इन्द्रेश नगर से लमही मुख्य द्वार तक जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकाला गया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने पाकिस्तान की अर्थी को कंधे पर रखकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान की शव यात्रा में शामिल लोग गमगीन नहीं थे बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयघोष हो रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम ने प्रमुख सचिव को सौंपी रिपोर्ट, इसलिए खुदकुशी करने को मजबूर हुए अवधेश

कार्यकर्ताओं ने तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था ‘यूएन पाकिस्तान के परमाणु हथियार को जब्त करे। पाकिस्तान के परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। परमाणु हथियार का डर हमे मत दिखाओ, पाकिस्तान होश में आओ।’ डफली और ड्रम बजाकर दुनिया को परमाणु युद्ध के खतरे से आगाह कराते बच्चों ने यूएन से कहा कि ‘बच्चों की सुनिए, पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाइए।’

इस अवसर पर बनारस के मुस्लिम समाज के लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर से यूएन को पत्र लिखकर तत्काल पाकिस्तान के जेहादी हरकतों पर रोक लगाने की मांग की। पाकिस्तान का परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथ में है। वह कभी भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आग में झोक सकता है।

ये भी पढ़ें : पिता के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दिया तीन तलाक, दोनों ने मिलकर पति को पीटा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ‘पाकिस्तान का परमाणु हथियार जेहादी आतंकवादियों के प्रभाव में है, जो पूरी दुनिया को इस्लामिक बनाना चाहते हैं। जिसके दिलो दिमाग में आतंक ही धर्म के रूप में स्थापित हो गया हो, उससे क्या बातचीत की जा सकती है? दुनिया के देश और यूनाइटेड नेशन अब पाकिस्तान के औचित्य पर विचार करें। वर्षों पहले नेहरू और जिन्ना की गलतियों ने पूरी दुनिया को एक आतंकी देश देकर मानवता के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया। वक्त रहते पाकिस्तान पर लगाम नहीं लगाई गई तो पूरी दुनिया आतंक से तबाह हो जाएगी। आतंक की फैक्ट्री को बंद कर परमाणु हथियार को नष्ट करें। तभी धरती, इंसान और इंसानियत बचेगी।’

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि ‘पाकिस्तान इस्लाम और इंसान का दुश्मन है। पाकिस्तान के रहते हर देश आतंकवाद से जूझ रहा है। दुनियां के देश साझा अभियान चलाकर पाकिस्तान को खत्म करें, नहीं तो हर देश के नागरिक पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मारे जायेंगे। हर देश में धमाका होगा। मुस्लिम देश पाकिस्तान को बहिष्कृत करें, पाकिस्तानियों की हज यात्रा पर रोक लगे, नहीं तो सऊदी अरब भी पाकिस्तान की वजह से धमाकों का शिकार होगा और पूरी दुनिया में बदनाम होगा। रामचरित मानस और गीता का नियमित पाठ कराए पाकिस्तान, तभी उसके देश के लोग जेहाद से मुक्त होकर शांति की तरह बढ़ेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed