पिता के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दिया तीन तलाक, दोनों ने मिलकर पति को पीटा
जौनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद पत्नी और उसके पिता ने मिलकर पिटाई कर दी।
पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि तीन तलाक कानून पास होने के बाद भी पत्नी को उसने मजबूरी में तलाक दिया है।
ये भी पढ़ें : मटका फोड़ने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा मकान का छज्जा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक खाड़ी देश में रहकर नौकरी करता था। इधर, कुछ दिन पहले वह घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी का उसके पिता के साथ अवैध संबंध हैं। पति का आरोप है कि वह एक दिन वाराणसी से लौटकर घर पहुंचा तो पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
इससे खफा होकर उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद उसके पिता और पत्नी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसने अधिवक्ता के माध्यम से 27 अगस्त को एसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम ने प्रमुख सचिव को सौंपी रिपोर्ट, इसलिए खुदकुशी करने को मजबूर हुए अवधेश