फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Music gathering at Assi Ghat

अस्सी घाट पर सजी संगीत की महफिल

Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Music gathering at Assi Ghat
बनारस घराने के तबला वादक पं. छोटेलाल मिश्र की स्मृति में शनिवार को अस्सी घाट पर संगीत संध्या सजी। भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद, कला सृष्टि एवं सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद का 72वां स्थापना दिवस एवं पं. मिश्र की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर आईसीसीआर द्वारा वसुधैव कुटुंबकम नामक शार्ट फिल्म दिखाई गई। इसके बाद पंकज राय ने एकल तबला वादन की प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति में डॉ. विजय कपूर ने चैती विधा में देवी की स्तुति जाइब देवी के दुअरिया हो रामा...से शुरूआत की। इसके बाद अवध में बाजेला बधइया हो रामा अवध नगरिया..., पानी बीच बताशा संतों तनिका यही तमाशा... की प्रस्तुति दी। इस दौरान पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पूरण महाराज, अशोक कपूर, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. प्रेेम नारायण सिंह, संजय सिंह, गौतम चटर्जी एवं राहुल भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed