{"_id":"61f04b8303eeb5321172796c","slug":"murder-of-village-head-varanasi-news-vns6354646160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोइरौना थाना क्षेत्र के बहपूरा गांव के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद (55) की मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना घर से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई है।
डीघ ब्लाक के बहपूरा के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद गांव में बन रहे पंचायत भवन के निर्माण कार्य को देखकर रात करीब साढ़े आठ साइकिल से घर जा रहे थे। वह पंचायत भवन से आगे बड़े थे तभी सुनसान स्थान पर पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से पीछे से गर्दन पर वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी चीखने की आवाज सुनकर थोड़ी दूर पर मौजूद लोग वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। गांव के लोगों ने घटना की सूचना कोइरौना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।, हालांकि गांव के लोग इसे चुनावी रंजिश से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है । पुलिस मौके पर पहुंची है। छानबीन की जा रही है। अभी किसी भी कारण के बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। परिवार के लोगों से और गांव वालों से बात करके आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।