फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder in UP of two brothers shot dead miscreants firing

यूपी: बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की दो सगे भाईयों की हत्या, चुनावी रंजिश का मामला

Mon, 04 Jan 2021 06:22 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Murder in UP of two brothers shot dead miscreants firing
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर में सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे स्कार्पियों सवार दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आनन फानन में दोनों घायल भाईयों को जिला अस्पताल आजमगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। गोली से घायल दो लोगों के जिला अस्पताल पहुंचते ही जैसे हड़कंप सा मच गया था। घायलों के साथ काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगभग पांच बजे अचानक भारी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पूछताछ करने पर पता चला कि अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कोई घटना हुई है, जिसमें घायल लोग यहां लाए जा रहे है। साढ़े पांच बजे के लगभग एक के बाद एक कर दो घायल जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जिनकी डॉक्टरों ने जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मौत की पुष्टि होते ही साथ आए परिजनों व समर्थकों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक 60 वर्षीय सुरेंद्र नाथ मिश्रा व 35 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा हैं। सुरेंद्र जहां आर्मी से रिटायर थे तो वहीं अनिल वर्तमान में रेलवे आजमगढ़ में बतौर वायलेस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दोनों अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मझगांवा गांव के निवासी थे। अनिल की पत्नी किरन मिश्रा गांव की निवर्तमान प्रधान हैं। सोमवार को दोनों भाई अपनी स्कार्पियों से आलापुर तहसील गए थे। वापस लौटते समय मल्लूपुर बाजार के पास चार-छह की संख्या में बदमाशों ने दोनों भाईयों को रोक लिया और उन पर राइफल व रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। सुरेंद्र के सिर में तो अनिल के सिर व सीने में गोली लगी थी। सुरेंद्र दो पुत्री व एक पुत्र के तो अनिल एक पुत्र व एक पुत्री के पिता बताए गए है। जिला अस्पताल पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

रेलवे में बतौर वायरलेस इंस्पेक्टर तैनात थे अनिल

अंबेडकरनगर जनपद में हुई घटना में मृत अनिल कुमार मिश्रा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बतौर वायरलेस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय रेलवे प्रशासन में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन मास्टर के बताया कि अनिल अभी दो दिनों पूर्व ही उनके कक्ष में किसी काम से आया था। सहसा घटना की जानकारी होने पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ लेकिन पता करने पर घटना की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed