{"_id":"6062aab32bc49b4a4a74338c","slug":"murder-in-sonbhadra-while-young-man-sleeping-with-sharp-weapon-police-reach-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी
Tue, 30 Mar 2021 10:09 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित वैनी गांव में सोमवार देर रात सोते समय एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक की मां से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
जनपद के वैनी गांव निवासी राजू (35) की शादी करीब 12 वर्ष पहले पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चितविंश्रामपुर गांव में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले पत्नी से कुछ विवाद हुआ तो वह मायके में जाकर रहने लगी। ऐसे में राजू अपनी मां के साथ ही घर में रहता था। होली वाले दिन मां धनेसरी दूसरे कमरे में और राजू बाहर वाले कमरे में सो गया।
विज्ञापन
सुबह जब उसकी मां उठी तो देखी कि राजू खून से लथपथ पड़ा था। मां गांव के लोगों को बताया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, राजू की गला रेतकर हत्या की गई है। किस हथियार से गला रेता गया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन