फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Jaunpur youth killed by slitting his throat with sharp weapon police force reach

जौनपुर: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, घर से कुछ ही दूरी पर बकरी चराते समय वारदात

Wed, 21 Jul 2021 01:11 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 21 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

बदलापुर के बदलापुर खुर्द गांव में हत्या हुई। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर दूसरी बाग तक गया।
 

विज्ञापन
Murder in Jaunpur youth killed by slitting his throat with sharp weapon police force reach
जौनपुर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में मंगलवार की शाम घर से छह सौ मीटर दूर नाले के पास बकरी चराने गए युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बदलापुर खुर्द निवासी मुहम्मद हारून का बेटा कमरुज्जमा उर्फ निसार (19) घर से उत्तर दिशा में करीब छह सौ मीटर दूर नाले के पास मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे बकरी चराने गया था। वहां किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब शाम करीब पांच बजे बगीचे की ओर कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए गए। उन्होंने लहूलुहान निसार का शव देखा। शव मिलने की खबर पर आसपास के लोग जुट गए। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही सीओ चोब सिंह व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक निसार का आधा गला कटा हुआ था। सिर, हाथ तथा शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के गंभीर निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल किए। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

500 मीटर दूर बाग में गया डॉग स्क्वायड 

पुलिस ने घटना के बाद फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया और बारीकी से जांच पड़ताल कर नमूना एकत्र किए। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से पूरब दिशा में 500 मीटर दूर दूसरी बाग तक गया। जहां सूंघने के बाद पुन: घटनास्थल पर आ गया। वहीं, जांच के दौरान ढाई घंटे तक मृतक का शव पड़ा रहा। परिवार के लोगों के मुताबिक निसार हाईस्कूल की पढ़ाई कर चुका था। वह बकरीद के बाद बाहर पढ़ाई करने जाने की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed