फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Jaunpur Drunken husband wife inadequate set fire and burnt it alive

यूपी: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को किया अधमरा, फिर मड़हे में आग लगाकर जिंदा जला दिया

Tue, 30 Mar 2021 02:12 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Murder in Jaunpur Drunken husband wife inadequate set fire and burnt it alive
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी का हत्यारोपी पति।

होलिका दहन की रात शराब के नशे में धुत एक पति ने पहले पत्नी की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद मड़हे में आग लगाकर जिंदा जला दिया। पति की इस खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


जौनपुर जनपद के मछलीशहर कोतवाली स्थित कोठारी गांव निवासी राम आसरे सरोज उर्फ अमृतलाल उर्फ बंजारा होलिका दहन के दिन शराब के नशे में घर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि घर में उसने दोबारा शराब पी। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो जमकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से महिला का हाथ टूट गया था। इसके बाद देर शाम ग्रामीणों के साथ होलिका दहन में चला गया। वहां से लौटा और नशे में उसने पत्नी राजकुमारी को दोबारा बुरी तरह मार पीटा था। पति की पिटाई से महिला उठने में असमर्थ थी। इसके बाद राम आसरे ने मड़हे में आग लगा कर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


लपटों में महिला को जिंदा जलते देख ग्रामीणों के उड़े होश

देर रात गांव में आग की लपटें उठने लगीं तो ग्रामीण भाग पहुंचे। देखा तो शराब के नशे में राम आसरे मड़हे के सामने बैठा उसे जलता देख रहा था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो अंदर एक महिला को जिंदा जलते हुए देखा। वह बुरी तरह आग में जलकर छटपटा रही थी। ग्रामीण जब तक उसे बचाकर बाहर निकालते, महिला की मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धनंजय राय ने हत्यारोपी राम आसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र सभाजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी राम आसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed