फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Ghazipur youth shot dead in the envy of panchayat elections

गाजीपुर: पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Mon, 04 Jan 2021 09:09 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Murder in Ghazipur youth shot dead in the envy of panchayat elections
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के गाजीपुर जिले में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन



पंचायत चुनाव की रंजिश में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईयां गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल यादव की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईयां गांव में दो पक्षों के लोग पंचायत चुनाव का पोस्टर फाड़ने को लेकर आमने-सामने हो गए। उस समय लोगों ने समझा कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग दरवाजे पर चढ़कर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद लहूलुहान युवक को निजी चिकित्सक ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

Murder in Ghazipur youth shot dead in the envy of panchayat elections
थाने में जुटी भीड़।

गोदसईयां गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है। पंचायत चुनाव के उम्मीदवार भुल्लन यादव एवं सोनू यादव के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। एक पक्ष मतदाताओं को रिझाने में पोस्टर और बैनर लगा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। सोमवार की शाम पोस्टर लगाने के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी बीच भुल्लन यादव के भतीजे राहुल यादव (22) एवं सोनू यादव आमने-सामने आ गए। राहुल ने एक जगह सोनू के लगे पोस्टर को फाड़ कर फेंक दिया।

पोस्टर फाड़े जाने के बाद दोनों पक्षों में एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद देर शाम एक पक्ष के लोगों ने राहुल यादव के दरवाजे पर चढ़कर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद तत्काल उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा महमूद अली सहित थाने की फोर्स ने घटनास्थल का जायजा लिया। उधर इस मामले में मृतक की तरफ से छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed