फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder after rape of a girl in Sonbhadra post mortem report revealed

यूपी: दरिंदगी के बाद सात साल की बच्ची को बुरी तरह नोचा, इसके बाद गला दबाकर हत्या

Tue, 10 Nov 2020 09:28 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Murder after rape of a girl in Sonbhadra post mortem report revealed
demo pic

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार को सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। दरिंदे ने पहले घर के सामने खेल रही बच्ची का अपहरण किया। इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

उसने बच्ची के शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था, जिससे बच्ची के शरीर पर कई जगह कटे के निशान पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन



बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने बेरहमी से दुष्कर्म किया ओर फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को रात में ही दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनाव देखते हुए म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाना की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई। उधर, रविवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में गांव के पास ही अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को राजी कराया। 

प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्यामबहादुर यादव ने बताया कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने बच्ची को नाखून से बुरी तरह से कई जगह नोचा था।

आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा पहले ही लिखा जा चुका है। सोमवार को आरोपी पर पॉक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने बताया कि गांव में पुलिस नजर बनाए हुए है। फिलहाल वहां शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed