फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Multifunctional park will be built for tourists in Sarnath

Varanasi News: सारनाथ में पर्यटकों के लिए बनेगा मल्टीफंक्शनल पार्क

Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Multifunctional park will be built for tourists in Sarnath
सारनाथ में मल्टी फंक्शनल पार्क बनाया जाएगा। धमेख स्तूप के पास प्रस्तावित इस पार्क में खाने-पीने, सामाजिक गतिविधियों, विशेष उत्पादों के प्रदर्शनियों के लिए एग्जीबिशन पवेलियन (प्रदर्शनी मंडप) आदि की सुविधा होगी। वीडीए के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 18,250 वर्ग मीटर में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से ओपन पार्क बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद निर्माण के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पार्क को विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सारनाथ में ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर के स्थान पर खाने-पीने और आराम करने की इजाजत नहीं होने से आए दिन हजारों पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रो-पुअर प्रोजेक्ट के तहत पहले से ही विकास के कार्य चल रहा है। यहां पर्यटकों की सुविधा के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराना भी उद्देश्य है।
विज्ञापन

पार्क में ये होगी सुविधाएं

पार्क में कई तरह की सुविधाएं होंगी। इनमें भगवान बुद्ध पर आधारित लैंड स्केपिंग और स्कल्पचरल कोर्ट, ओडीओपी और जीआई उत्पाद समेत हस्तशिल्पियों के अन्य उत्पादों के लिए एग्जीबिशन पवेलियन, फाउंटेन पौंड, वेंडर जोन, फ़ूड कोर्ट बैठने के लिए पत्थरों के बेंच, सामाजिक कार्यों के लिए बड़ा ओपन स्पेस, मंच, विशेष अवसरों लिए स्विस कॉटेज और ग्रीन रूम होगा। पाथ-वे व रोशनी के लिए हेरिटेज लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed