{"_id":"5f79a5fb887c8d2b7378c063","slug":"mukhtar-ansari-gang-member-house-seized-of-60-lakh-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्तार गैंग पर सरकार का कसता शिकंजा, सक्रिय सदस्य का 60 लाख मकान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्तार गैंग पर सरकार का कसता शिकंजा, सक्रिय सदस्य का 60 लाख मकान जब्त
Sun, 04 Oct 2020 04:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अंसारी और पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के सदर से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग पर शासन और प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा है। रविवार को मऊ में मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य का मकान जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मकान का स्वामी कोयला का कारोबार करता था।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली पुलिस मुख्तार का सहयोगी राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह अहिलाद गांव का निवासी है। विकास भवन के सामने परदहां मिल रोड पर राजेश ने मकान बनवाया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने धारा 14ए के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी परदहां मिल रोड पर बने मकान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि जब्त किए गए मकान की कीमत करीब 60 लाख है। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवाई और माइक से एलान भी कराया।
Trending Videos
सीओ सिटी नरेश कुमार सिंह के साथ सदर एसडीएम निरंकार सिंह सहित तीन थानों की फोर्स मौजूद थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत 60 लाख 70 हजार की संपत्ति को कुर्क किया है। इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है।