फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP CM Mohan Yadav Visit in Kashi Will Inspect Preparations for Grand Theatrical Performance

UP News: एमपी के सीएम मोहन यादव बोले- विश्वनाथ धाम के क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को सिंहस्थ महाकुंभ मं अपनाएंगे

Tue, 31 Mar 2026 01:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 01:48 PM IST
सार

Varanasi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को देखा। उन्होंने डीएम और मंदिर के सीईओ से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Visit in Kashi Will Inspect Preparations for Grand Theatrical Performance
एमपी के सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम दुनिया के 7 पवित्र स्थानों में शामिल है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्म क्षेत्र भी है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुशासन का प्रतिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था के साथ विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वाराणसी की तरह उज्जैन भी धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है। दोनों राज्यों के बीच भौगोलिक रिश्ते होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav Visit in Kashi Will Inspect Preparations for Grand Theatrical Performance
एमपी के सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार की सुबह काशी पहुंचे। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को देखा और डीएम सत्येंद्र कुमार व मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद कैंट स्थित होटल रमाडा में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के वैभवशाली अतीत के महानायक हैं सम्राट विक्रमादित्य : मोहन यादव

सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, दानशीलता, न्याय, शौर्य और सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। लगभग दो हजार साल पहले उनके शासनकाल की विशेषताओं पर आधारित इस महानाट्य का मंचन आगामी 3, 4 और पांच अप्रैल को काशी के बीएलडब्ल्यू मैदान पर होने जा रहा है। एक घंटे 45 मिनट के इस महानाट्य में 175 से ज्यादा कलाकार सम्राट विक्रमादित्य की वीरता और न्यायप्रियता को जीवंत करेंगे। इस नाटक में अश्व दल के उपयोग, सशस्त्र सेना के जीवंत अभिनय देख लोग रोमांचित होंगे। ये बातें मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीएलडबल्यू मैदान पर आयोजित भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत के संरक्षण के साथ विकास की बात कही है। मध्यप्रदेश इस मंत्र को अपनाकर कार्य कर रहा है। आज जब हम जनकल्याण, सुशासन और विकास की बात कर रहे हैं और ये प्रेरणा हमें सम्राट विक्रमादित्य जैसे महान इतिहास पुरुष से प्राप्त हुई है। सम्राट विक्रमादित्य हमारे वैभवशाली अतीत के महानायक हैं। ऐसे विक्रमादित्य जो काल गणना, विवेकपूर्ण न्याय, शौर्य और महानता के लिए जाने जाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इस गौरवशाली इतिहास को भुलाने का कार्य किया। वामपंथियों ने लोगों को भ्रमित करने का कार्य किया।

बैठक में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस आयोजन को लेकर पार्टी की तैयारियां अंतिम दौर में है। मंडलों की बैठकें हो चुकी हैं। इस महानाट्य को देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed