फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   MP CM Mohan Yadav drank coconut water while standing on road in varanasi

Varanasi News: काशी में एमपी के सीएम ने सड़क पर खड़े होकर पीया नारियल पानी, बाबा का किया जलाभिषेक

Wed, 25 Jun 2025 11:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

Varanasi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने काशी में भ्रमण के दौरान जगतगंज में एक ठेले पर रुककर नारियल का पानी पीया।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav drank coconut water while standing on road in varanasi
काशी में नारियल पानी पीते मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के जलाभिषेक के साथ ही षोडसोपचार पूजन किया। इससे पहले उन्होंने बाबा कालभैरव के दर्शन किए। उनके साथ यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद रहे। दोनों लोगों ने शहर का भ्रमण किया और इसी दौरान जगतगंज में एक ठेले पर नारियल का पानी भी पीया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Amit Shah in Varanasi: 22 घंटे काशी में शाह... कहा- विकसित भारत के लिए राज्यों में समन्वय जरूरी
विज्ञापन


अतिथियों को दिए ओडीओपी के उत्पाद, भगवान राम का प्रसाद भी
काशी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में आए सभी अतिथियों को ओडीओपी के उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। इनमें बनारस ब्रोक्रेड एंड साड़ी, बनारस जरदोजी, गुलाब मीनाकारी, मेटल रिपोजी, मेटल कॉस्टिंग क्राफ्ट, वुडेन लेकर एंड टॉयज, वुड कार्विंग, सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क और बनारसी हैंड ब्लॉक प्रिंट सभी अतिथियों को दिए गए। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की गई। इसके अलावा अयोध्या से आया भगवान श्रीराम का प्रसाद भी सभी को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed