फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Atul Rai faces threat to life from MLA Mukhtar Ansari in naini jail family members plead for security in court

जेल में जान का खतरा: सांसद अतुल राय को विधायक मुख्तार अंसारी से जान का खतरा, पिता और भाई-बहन ने सीएम को लिखा पत्र

Mon, 19 Jul 2021 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

वाराणसी में सोमवार को सांसद अतुल राय के परिजनों ने कचहरी में प्रेसवार्ता की थी। पिता, भाई और बहन ने बताया कि सांसद को नैनी जेल में जान का खतरा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई।

विज्ञापन
MP Atul Rai faces threat to life from MLA Mukhtar Ansari in naini jail family members plead for security in court
विधायक मुख्तार अंसारी, सासंद अतुल राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध मऊ के घोसी सीट से सांसद अतुल राय को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जान का खतरा है। प्रयागराज एलआईयू रिपोर्ट में जान के खतरे का हवाला देते हुए सांसद अतुल राय के पिता, भाई और बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन


रविवार को कचहरी स्थित दीवानी न्यायालय में पिता भरत सिंह, भाई पवन सिंह और बहन नम्रता ने पत्रकारों से कहा कि खुफिया रिपोर्ट की पुष्टि के बाद भी सांसद अतुल की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। पेशी के दौरान सुरक्षा और बैरक के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। जेल के अंदर मुख्तार के गुर्गे कभी भी अतुल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


सांसद के परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली यूपी कालेज की पूर्व छात्रा लखनऊ, वाराणसी, बलिया में चार मुकदमों में वांछित चल रही है। पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं सांसद अतुल पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की जांच में सामने आया था कि मुख्तार अंसारी के शूटर के इशारे पर बलिया की रहने वाली युवती ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता, भाई और बहन ने पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष विवेचना कराए जाने की भी मांग की। यूपी कालेज की पूर्व छात्रा ने एक मई 2019 को लंका थाने में अतुल राय के ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में मऊ के घोसी सीट से चुनाव जीतने के बाद सांसद अतुल राय ने 22 जून 2019 को कचहरी में आत्मसमर्पण कर दिया था।

दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो शेयर कर रखा पक्ष

घोषी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर अपना अपना पक्ष रखा है। इसमें पीड़िता ने 17 मिनट का वीडियो शेयर कर सांसद की पत्नी से सवाल किया और अपना पक्ष रखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed