फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MoU signed with HPCL to make Sankatmochan Foundation Ganga Lab hi tech

Varanasi News: 7.71 लाख रुपये से हाइटेक होगी संकटमोचन फाउंडेशन की गंगा लैब, एचपीसीएल से एमओयू

Sat, 18 May 2024 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 May 2024 01:19 PM IST
सार

तुलसीघाट स्थित संकटमोचन फाउंडेशन के कार्यालय में गंगा लैब को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने के लिए एचपीसीएल के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत गंगाजल की जांच के साथ ही लैब को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
MoU signed with HPCL to make Sankatmochan Foundation Ganga Lab hi tech
संकटमोचन फाउंडेशन के कार्यालय में एचपीसीएल के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाजल के गुणवत्ता की रिपोर्ट अब एकदम सटीक और जल्द उपलब्ध हो सकेगी। संकटमोचन फाउंडेशन की गंगा लैब को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हाथ बढ़ाया है। एचपीसीएल के अधिकारियों ने गंगा स्वच्छता, लैब अपग्रेडेशन और जागरूकता के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को तुलसीघाट स्थित संकटमोचन फाउंडेशन के कार्यालय में महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र और एचपीसीएल के डीजीएम दीपक राय ने एमओयू पर दस्तखत किए। एचपीसीएल ने संकटमोचन फाउंडेशन की गंगा लैब को अपग्रेड करने, सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाने और गंगाजल की जांच के लिए 7.71 लाख रुपये का सहयोग दिया है। 
विज्ञापन


संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि गंगा लैब में नियमित रूप से गंगाजल की जांच की जा रही है। लैब अपग्रेड होने से गंगाजल के नमूनों की जांच सटीक और समय से मिल सकेगी। इसके साथ ही समय-समय पर कार्यक्रम के जरिए आम लोगों को भी गंगा के सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीएल ने फाउंडेशन के काम के आधार पर अपनी तरफ से एमओयू के लिए पहल की है। सीएसआर फंड से मिली धनराशि से सफाई के प्रति जागरूकता, गंगाजल की जांच के साथ ही लैब को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान एचपीसीएल की इंजीनियरिंग टीम के अभिजीत दीक्षित और सुरंजन शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed