{"_id":"5dabf9d28ebc3e01451c2fbd","slug":"motorbike-stuck-in-train-engine-for-200-meters-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: 200 मीटर तक ट्रेन के इंजन में फंसकर घिसटती रही मोटरसाइकिल, बाल-बाल बचा बाइक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: 200 मीटर तक ट्रेन के इंजन में फंसकर घिसटती रही मोटरसाइकिल, बाल-बाल बचा बाइक चालक
Sun, 20 Oct 2019 11:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
200 मीटर तक घिसटती रही बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-मऊ रेलखंड के पनियरा हाल्ट से 200 मीटर पहले गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस की जद में एक बाइक आ गई। ट्रेन का इंजन, बाइक को पनियरा हाल्ट तक घसीटते हुए लेकर चला गया।
विज्ञापन
हालांकि ट्रेन को करीब आता देखकर बाइक चालक बाइक से मौका रहते कूद गया था, जिससे वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को रोक कर इंजन से बाइक निकाली गई, तब जाकर 20 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8 बजकर मिनट पर गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस मऊ जंक्शन से छूटकर पनियरा गांव के पास पहुंची थी। तभी रेलवे लाइन पार कर रहा बाइक चालक अचानक ट्रेन को करीब आता देखकर बाइक को छोड़कर कूद गया। वहीं बाइक ट्रेन के इंजन वाले हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन
बाइक फंसने के बाद वह रेलवे लाइन से रगड़ती हुई करीब 200 मीटर पनियरा हाल्ट तक तक आ गई। पनियरा हाल्ट पर ट्रेन के रूकने पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा फंसी बाइक को निकाला गया। करीब 20 मिनट ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई।