फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother with her daughter died jumped in pond jaunpur

बच्चियों के साथ मां ने तालाब में लगाई छलांग, सिर्फ मां की जान बची

Wed, 17 Jul 2019 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
mother with her daughter died jumped in pond jaunpur
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मां ने डेढ़ साल और ढाई साल की बच्ची को तालाब में फेंकने के बाद खुल भी छलांग लगा दी।

विज्ञापन


जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतहड़ा गांव में शनिवार देर शाम राजभर बस्ती में पति से विवाद के बाद महिला ने डेढ़ साल और ढाई साल की दो बच्चियों को तालाब में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। इसमें दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया। परिजनों ने बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सतहड़ा गांव निवासी एक महिला का पति से विवाद हो गया था।  शनिवार शाम को परिवार के लोग धान की रोपाई करने गए थे। महिला डेढ़ साल और ढाई साल की दोनों बच्चियों के साथ घर पर थी। चर्चा है कि सुनसान देखकर उसने दोनों बच्चियों को घर के सामने तालाब में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग घर पहुंचे तो महिला ने भी तालाब में छलांग लगी दी। शोरगुल मचा तो लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। गांव के प्रमुख लोगों को बुलाकर पंचनामा कराकर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि महिला को मायके भेज दिया। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। ना तो किसी ने सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed