नाबालिग बेटे से विवाद में गई मां की जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के धर्मशाला क्षेत्र निवासी महिला की नाबालिग बेटे से विवाद के दौरान हुई मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि धर्मशाला क्षेत्र निवासी निर्मला पटेल (40) का पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे ने मां की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। घटना के समय आरोपी ने बहन के अलावा चाची व उनके बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।
उधर, इसकी जानकारी जब महिला के पति को मिली तो वह घर पहुंचे। वह दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो निर्मला अचेत थीं। आनन-फानन में परिजन निर्मला को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।