फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Most criminals in BJP: Omprakash

भाजपा में सबसे अधिक अपराधी : ओमप्रकाश

Wed, 09 Feb 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Most criminals in BJP: Omprakash
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक गुंडे-माफिया भाजपा में हैं। भाजपा को आरोप लगाने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। भाजपा के साथ बृजेश सिंह हैं तो हम मुख्तार अंसारी के साथ हैं। मुख्तार पर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार एक बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे, उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में दो लड़कों से सावधान रहने को कहा है। वे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आगामी 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में सीएम और डिप्टी सीएम पर जितने आपराधिक मुकदमें थे, सभी खत्म कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed