फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Morari Bapu accused of indecent remarks on Lord Krishna

मोरारी बापू पर बिफरी यदुवंशी सेना, भगवान श्रीकृष्ण पर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप, थाने में दी तहरीर

Sun, 07 Jun 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Morari Bapu accused of indecent remarks on Lord Krishna
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

जौनपुर में यदुवंशी सेना ने कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मछलीशहर थाने में तहरीर दी है। सेना ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मोरारी बापू की ओर से भगवान श्रीकृष्ण पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला गुजरात का होने के कारण केस दर्ज करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

यदुवंशी सेना समिति के "राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दयाशंकर यादव, राष्ट्रीय महासचिव जेपी यादव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश योगेन्द्र यादव व विधिक सलाहकार उत्तर प्रदेश एडवोकेट बड़ेलाल यादव ने रविवार की सुबह मछलीशहर थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया में मोरारी बापू का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



इसमें बापू श्रीकृष्ण के खिलाफ अशोभनीय बात कर रहे हैं। बापू के इस कथन से यदुवंशी समाज के करोड़ों लोगों औऱ श्रीकृष्ण भक्तों की आस्था पर चोट पहुंची है। लिहाजा मोरारी बापू पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मछलीशहर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन मामला गुजरात से जुड़ा है। लिहाजा कार्रवाई वहीं होगी। उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed