फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molested girl student in guest house after making her drink alcohol in varanasi

Varanasi Crime: छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत लेकर थाने पहुंची तो भगा दिया

Wed, 03 Apr 2024 08:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Apr 2024 08:24 AM IST
सार

वाराणसी में छात्रा को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो भगा दिया गया।  शिवपुर थाने में शिकायत न सुने जाने पर जेसीपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा। महिला थाने की थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Molested girl student in guest house after making her drink alcohol in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में 11वीं की एक छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा शिकायत लेकर शिवपुर थाने गई तो कार्रवाई के बजाय उसे भगा दिया गया। मंगलवार को छात्रा संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के पास पहुंची तो उन्होंने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली और अपनी शिकायत सुनाई। इस पर उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त को प्रकरण में प्रभावी तरीके से कार्रवाई कराने को कहा। छात्रा के अनुसार दो परिचित छात्रों ने उसे गेस्ट हाउस बुलाया था। वहां वह अपनी एक सहेली के साथ गई तो उसे दोनों ने जबरन शराब पिला दी। 
विज्ञापन


इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में वह शिकायत करने के लिए शिवपुर थाने गई तो उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई और उसे भगा दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह से हिम्मत करके पुलिस आयुक्त कार्यालय आई। संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने छात्रा से संपर्क किया तो उसने बुधवार को आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
महिला संबंधी अपराध को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवपुर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसीपी कैंट से भी जवाब-तलब किया जाएगा। प्रकरण में जांच कर प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने को कहा गया है। - डॉ. के एजिलरसन, संयुक्त पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed