फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with girl student in bhu Campus Case filed against three

BHU News: लाइब्रेरी जा रही स्नातक छात्रा के साथ छेड़खानी, शोध छात्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Aug 2022 05:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 28 Aug 2022 05:49 PM IST
सार

बीएचयू परिसर में स्नातक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में शोध छात्र समेत तीन के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Molestation with girl student in bhu Campus Case filed against three
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। स्नातक की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट मामले में लंका पुलिस ने तीन छात्र व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हफ्ते भर पूर्व कंप्यूटर सेंटर से लाइब्रेरी लौटते वक्त छात्रा के संग छात्रों ने छेड़खानी की और विरोध पर उसके सहयोगी की पिटाई कर दी थी। आरोपी छात्र ब्रजनाथ हॉस्टल में रहते हैं।

विज्ञापन


बलिया के नरही क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित छात्रा के अनुसार वह 21 अगस्त को अपने दोस्त के साथ कंप्यूटर सेंटर से लाइब्रेरी की ओर लौट रही थी। तभी बाइक से गुजरते हुए छात्रों ने अभद्र टिप्पणी की। मैने और सहयोगी ने विरोध किया तो युवकों ने छेड़खानी करते हुए मारपीट की। इसके बाद सभी छात्र सीर गेट की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


सीसी कैमरे में कैद है घटना
आरोपियों की यह करतूत पास में लगे सीसी कैमरे में कैद है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के अनुसार छात्रा की तहरीर के आधार पर बीएचयू छात्र हर्ष यादव, रंजीत यादव और आनंद यादव समेत अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि छेड़खानी की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से सीसीटीवी की जांच कराई गई। कुछ युवकों को चिह्नित किया गया, जिसकी तस्वीर भी पुलिस को सौंपी गई। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
पढ़ेंः  कोटे से नौकरी की मांग को लेकर जहर खाने वाले युवक की मौत, कल हुआ था भारी हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed