फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moksha Vahini and Body Chiller dedicated to societ in varanasi district administration cooperate

Varanasi News: शव वाहिनी और बॉडी चिलर समाज को समर्पित, संचालन में जिला प्रशासन करेगा सहयोग

Wed, 09 Oct 2024 10:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

Varanasi News: यह वाहन एवं चिलर एसोसिएशन द्वारा बनारस क्लब को प्रदत किया गया है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने इस पुनीत सेवा कार्य के लिए दोनों संस्थाओं को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस प्रकार के और सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Moksha Vahini and Body Chiller dedicated to societ in varanasi district administration cooperate
मोक्ष वाहिनी का शुभारंभ करते मंडलायुक्त और जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवन के अंत के बाद भी सेवा के भाव के साथ सेंट जॉन्स मड़ौली एलुमनाई एसोसिएशन एवं दी बनारस क्लब लिमिटेड ने एक शव वाहिनी एवं एक बॉडी चिलर का जन समर्पण मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा एवं वाराणसी एस. राजलिंगम की उपस्थिति में बनारस क्लब प्रांगण में किया।

विज्ञापन


बनारस क्लब के सचिव डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि काशी जैसे व्यस्त शहर में ट्रैफिक एवं दूरी के कारण अब लोगों को अपने प्रियजनों के शव कंधे पर रख घाट तक ले जाना आसान नहीं रह गया। 
विज्ञापन


इस परिस्थिति में मानसिक रूप से व्यधित परिजनों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए इस शव वाहिनी की सेवा प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया, जिसे सेंट जॉन्स मड़ौली एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से शुरु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जॉन्स मड़ौली एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण मूंदडा ने बताया की संस्था के पूर्वाध्यक्षों एवं कार्यकारिणी ने जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका कार्य को करने का संकाय लिया था, जिसे आज पूरा किया गया है। 

अफसरों ने सेवा कार्य को सराहा
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने काशी की जनता एवं विभित्र संस्थाओं के सेवा भाव की सराहना की और कहा की काशी जैसा सेवा का संकल्प पूरी दुनिया के लिए एक नजीर है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने संस्था की भरोसा दिलाया की वाहन के संचालन में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग मिलेगा तथा दोनों संस्थाओं के सदस्यों को साधुवाद दिया। तत्पश्चात वाहन पर माल्यार्पण कर एव प्रार्थना करके वाहन को जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीए अतुल सेठ, दीपक मधोक, रोहित कपूर, वैभव कपूर, मनीष माहेश्वरी, सलिल शाह, उदप राजगढ़ीया, समीर कपूर, दीपक जैन, गुंजन चांडक, प्रदीप चौरसिया, सचिन अग्रवाल, मोहित मेहरा दीपेश वशिष्ठ, जयदीप सिंह, विशाल अग्रवाल, अपूर्व मित्तल अमित अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, शाश्वत खेमका, विश्धनाथ शाह, नरेश कोहली श्रेयाश जैन, अनिल ओहरी, वैभव अग्रवाल,आलोक पांडे डॉक्टर श्रुति आनंद जूही कोठारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed