फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP MLC Election 2022 some BJP leaders are trying for mafia brijesh singh wife candidate made this allegation

UP MLC Election: वाराणसी में माफिया की पत्नी को जीताने में लगे हैं भाजपा के कुछ नेता, प्रत्याशी ने लगाया आरोप

Sat, 02 Apr 2022 11:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 11:38 AM IST
सार

वाराणसी में भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल ने निजी चैनल से बातचीत में कहा कि माफिया बृजेश सिंह की पत्नी को जीताने में भाजपा के कुछ लोग लगे हुए हैं।

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 some BJP leaders are trying for mafia brijesh singh wife  candidate made this allegation
भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल ने भाजपा के कुछ नेताओं पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया। वहीं पटेल के अनुसार इसकी शिकायत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर करेंगे।

विज्ञापन


निजी चैनल से बातचीत में कहा कि माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को जीताने में भाजपा के कुछ लोग लगे हुए हैं, जिनके बारे में पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार है। वाराणसी में तो भाजपा की प्रतिष्ठा जुड़ी रहती है। बावजूद कुछ लोग पार्टी के प्रत्याशी को हराने में लगे हैं।

विज्ञापन

'भाजपा के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी हराने को लेकर हो रही गोलबंदी'

डॉ. सुदामा पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के इस गढ़ में भाजपा प्रत्याशी को ही हराने को लेकर गोलबंदी की जा रही है। लगातार बृजेश सिंह के समर्थक अपने मंसूबे में लगे हुए हैं। सुदामा पटेल ने कहा कि अपराध के कारण बृजेश सिंह का यहां साम्राज्य बहुत पहले से बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कारण लोगों में डर का माहौल है। इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य पार्टी के शीर्ष नेताओं से की जाएगी।

एमएलसी चुनाव में रहा है कपसेठी हाउस का दबदबा

UP MLC Election 2022 some BJP leaders are trying for mafia brijesh singh wife  candidate made this allegation
बृजेश सिंह - फोटो : फाइल

दरअसल पिछले दो दशक से इस सीट पर बृजेश सिंह के परिवार यानी की कपसेठी हाउस का ही कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में माफिया बृजेश सिंह एमएलसी चुने गए थे। उसके पहले चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत दर्ज की थी।

इस बार के चुनाव में बृजेश सिंह ने नामांकन वापस लेकर पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा से पहले बृजेश के बड़े भाई स्वर्गीय उदयनाथ सिंह उर्फ चुलबुल एमएलसी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed