फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Indradhanush will start from 11 September pregnant women will get vaccinated

Varanasi: 11 सितंबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका

Sat, 09 Sep 2023 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

वाराणसी जिले में टीकाकरण से छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 11 सितंबर से मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Mission Indradhanush will start from 11 September pregnant women will get vaccinated
टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी जिले में टीकाकरण से छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 11 सितंबर से मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को टीका लगाए जाने के साथ ही उन्हें इसके फायदे भी बताए जाएंगे। शुक्रवार को डीएम एस राजलिंगम ने जिला टास्क फोर्स की बैठक कर मिशन इंद्रधनुष अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को जागरूक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण (हेड काउंट सर्वे) के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार कराया गया है। अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती के कवरेज की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाएगी। बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, वीएचएसएनडी सत्र, निजी चिकित्सालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन

20 हजार से अधिक को लगेगा टीका

सीएमओ ने बताया कि 20 हजार से अधिक को टीका लगाया जाएगा। इसमें छूटे हुए पांच वर्ष तक के कुल 17,476 बच्चों व 3333 गर्भवती को टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है। इसके साथ ही मीजल्स रूबेला (एमआर) प्रथम के टीके के लिए 3424 व एमआर द्वितीय के लिए 3092 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत बच्चों और 97 प्रतिशत गर्भवती का टीकाकरण किया गया। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल,एसीएमओ डॉ संजय राय, डिप्टी डीआईओ डॉ यतीश भुवन पाठक, डीपीओ दिनेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed