Mission 2024: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया भानुमति का कुनबा, बोले- तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। कमिश्नरी में बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त बन रहा है। एक सवाल के जवाब में विपक्ष की एकजुटता को भानुमति का कुनबा बताया। कहा कि पटना में एक-एक करके के घटनाएं हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक सवाल के जवाब में विपक्ष की एकजुटता को भानुमति का कुनबा बताया। कहा कि पटना में एक-एक करके के घटनाएं हो रही हैं। जीतन राम मांझी अभी भाजपा में शामिल हुए हैं। विपक्ष को तेलंगाना के मुख्यमंत्री का साथ नहीं मिल रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये भानुमति का कुनबा जुड़ने वाला नहीं है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएंगे। आने वाले दिनों में सपा और बसपा का कुनबा भी समाप्त हो जाएगा। कमिश्नरी में बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त बन रहा है। मोदी के विरोध में कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तार-तार की हैं।
केजरीवाल गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं
पीएम मोदी की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस भाजपा के तीव्र गति से जनाधार से तड़प रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल के अध्यादेश वाले बयान पर कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जौनपुर में सपा पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कहा- अखिलेश यादव का PDA पूरी तरह होगा फ्लाप
प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे पर कहा कि आज पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है और डबल रफ्तार से देश का विकास हा रहा है।
हमारे प्रधानमंत्री पर बाबा विश्वनाथ की कृपा है और उनकी कृपा होगी तो 350 सीटों पर कमल खिलाया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने 24 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है, इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।