फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2019 BJP state head saya that SP BSP alliance is not a challenge

मिशन 2019: सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती नहीं मानते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 29 Mar 2018 03:11 PM IST
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Mar 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019 BJP state head saya that SP BSP alliance is not a challenge
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सपा-बसपा गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनौती नहीं मानते हैं। कार्यकर्ताओं की क्षमता पर विश्वास करते हुए दावा करते हैं कि चुनाव में यूपी से  2014  का आंकड़ा 2019 में भी हर हाल बरकरार रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को और मजबूती दी जाएगी। पिछड़ों-अति पिछड़ों-दलितों पर हमारा फोकस रहेगा। इनका सामान्य वर्गों से समन्वय बनाएंगे।
विज्ञापन


पढेंः ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा सपा और बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. पांडेय ने कहा कि सहयोगी दलों के नेता केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का व्यापक जनाधार है। दोनों दल हमारे साथ हैं।

डॉ. पांडेय इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। चार साल में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेना उनका एजेंडा रहता है। 2019 के लिए मुद्दे तलाश लिए हैं। नारे क्वाइन कर लिए गए हैं। इनकी डिजाइनिंग बाकी है। 

 डॉ. पांडेय ने स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं में गुस्सा भी है। इसीलिए उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों का न्यायपूर्ण और औचित्यपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उन्होंने खुद जिलों के दौरे में समस्याएं सुनना शुरू किया है।

जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान वहीं पर सुनिश्चित करने के लिए दो महीने के अंदर प्रदेश के सभी जिलों में समन्वय समितियां गठित कर दी जाएंगी। 

सपा-बसपा के बड़े नेता ही मिले हैं कार्यकर्ता नहीं

Mission 2019 BJP state head saya that SP BSP alliance is not a challenge
सपा-बसपा के बीच गठबंधन के सवाल पर डॉ. पांडेय ने कहा कि दोनों दलों के बड़े नेता ही मिले हैं, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में तालमेल नहीं होने वाला। याद दिलाया कि 1993 में इनके बीच हुआ गठबंधन दो साल की अल्पायु में टूट गया था।

कैराना और नूरपुर में जीतेंगे
डॉ. पांडेय ने कहा कि आत्मचिंतन कर गलतियों का अहसास कर लिया गया है। इसी बीच राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया है। कैराना और नूरपुर में हम सपा-गठबंधन से मुकाबला ही नहीं करेंगे, जीत भी हासिल करेंगे।
पार्टी के दिवंगत नेता क्रमश: हुकुम सिंह और लोकेंद्र सिंह अपने-अपने क्षेत्र में लोकप्रिय थे। मैंने खुद इसे देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed