फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey target SP and BSP alliance

ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा सपा और बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ पांडेय

Tue, 27 Mar 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey target SP and BSP alliance
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा सपा और बसपा का गठबंधन बेमेल है। यह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा। भासपा के अजगरा विधायक कैलाश सोनकर ने पैसे लेकर राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग की थी। यह बातें मंगलवार को उन्होंने वाराणसी के भंदहा गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सपा-बसपा का स्वाभाविक गठबंधन नहीं हो सकता। 1993 में गठबंधन हुआ था। गठबंधन 1995 में ही टूट गया। उस समय भाजपा के विरोध में मजबूरी में गठबंधन बना था।
विज्ञापन


फिर भी भाजपा ने सबसे अधिक 176 सीटें जीती थीं। गठबंधन को 172 सीटें मिलीं। तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी के गलत निर्णय के चलते भाजपा की सरकार नहीं बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने कहा उस समय भाजपा का प्रभाव कुछ राज्यों में ही था। आज भाजपा देश के 21 राज्यो में शासन के माध्यम से आम जन की सेवा कर रही है। अमित शाह के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेता के सामने सपा-बसपा गठबंधन दो कदम भी नहीं चलेगा। बसपा कार्यकर्ताओं की जमीन पर सपा के दबंग कब्जा किए हुए हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अजगरा विधायक कैलाश सोनकर के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग पर कहा कि 40 वर्ष की राजनीति में कार्यकर्ताओं और जनता को ऐसा धोखा देने वाला नहीं देखा। हमारे दल के जनसमर्थन (भाजपा-भासपा) से चुना हुआ व्यक्ति केवल रुपयों के लिए बिक गया।

सबका विकास कर रही योगी सरकार 

Mahendra nath pandey target SP and BSP alliance
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार की शाम सैयदराजा विधानसभा के विभिन्न गांवों में जन चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रदेश सरकार सबका विकास कर रही है। इससे पूर्व जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले बूढ़ेपुर गांव में पहुंचे और यहां जन चौपाल में लोगों से मांगों का ज्ञापन लिया और इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुसुम्ही पहाड़पुर और अहिकौरा में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। कहा कि प्रदेश में एक वर्ष में विकास के बहुत काम हुए हैं। फसल बीमा, किसानों की कर्ज माफी, उज्ज्वला योजना आदि से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed