{"_id":"62db78f452df065f046e9c1c","slug":"missing-youth-s-dead-body-found-in-neighbor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Crime: दो दिन से लापता युवक का पड़ोसी के घर में मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Crime: दो दिन से लापता युवक का पड़ोसी के घर में मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
सार
चुनार थाना क्षेत्र से लापता एक युवक दो दिन बाद पड़ोसी के घर के पास मिला वो भी मृत।
युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के चुनार थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनार के ममोलापुर गांव में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार की शाम पड़ोस के मकान की सीढ़ी पर मिला। बताया जा रहा है कि मकान बंद था और मकान मालिक के आने पर शव होने की जानकारी मिली। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को वहां छिपाया गया है। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस के बाद सीओ चुनार जांच करने पहुंचे।
शुक्रवार की शाम को वे अपने मकान में आए। मकान के बगल से सीढ़ी छत की ओर गई है। वे पहले सीढ़ी से छत की ओर गए तो वहां पर आशुतोष का शव पड़ा दिखा। उन्होंने आशुतोष के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। उसके सिर में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
आशुतोष के चचेरे भाई व गांव के प्रधानपति रामबाल पाल ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव को सीढ़ी पर छिपाया गया है। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस के साथ अदलहाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर सीओ चुनार रामानंद राय भी मौके पर पहुंचे। सीओ रामानंद राय का कहना है कि घर वालों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदि था। बीते 20 जुलाई से युवक घर से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ममोलापुर गांव निवासी आशुतोष पाल (30) दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह घर का ट्रैक्टर चलाते थे। बीते 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे वे गांव में देखे गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परेशान परिजनों ने खोजबीन की, परंतु पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह भी परिजनों ने खोजबीन की। आशुतोष के मकान के बगल में उनके पट्टीदार का मकान है। वह उस मकान में नहीं रहते हैं। उनका परिवार गांव के दूसरे मकान में रहता है।