{"_id":"6302fd3fb4d0353f5312a14a","slug":"miscreant-ran-away-from-shivganga-express-with-jewelery-worth-rs-one-crore-of-varanasi-jewelers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली स्टेशन पर वारदात: शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस के ज्वेलर्स के एक करोड़ का जेवरात ले भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली स्टेशन पर वारदात: शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस के ज्वेलर्स के एक करोड़ का जेवरात ले भागा बदमाश
Mon, 22 Aug 2022 09:21 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:21 AM IST
सार
शिवगंगा एक्सप्रेस में हीरे और सोने के आभूषण से भरा बैग सीट के नीचे रखकर सराफा कारोबारी बाथरूम गया था। वापस लौटा तो बैग गायब था।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस
विस्तार
बनारस के सराफा कारोबारी के एक करोड़ के जेवरात नई दिल्ली स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस से बदमाश ले भागा। हीरे और सोने के आभूषण से भरा बैग ट्रेन की सीट के नीचे रखकर कारोबारी दिलीप सिंह बंटी बाथरूम गए थे। वापस लौटे तो बैग गायब था। चांदनी चौक से आभूषण की खरीदारी कर दिलीप बनारस लौट रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के लक्सा निवासी दिलीप सिंह का गोविंदपुरा में अमरनाथ ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। पीड़ित दिलीप के अनुसार वह 19 अगस्त को दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर गए थे। शनिवार दोपहर चांदनी चौक के कूंचा महाजनी में दो सराफा कारोबारियों से करीब ढाई किलो हीरे और सोने के आभूषणों की खरीददारी की। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगाला
शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस में बनारस के लिए सवार हुए। ट्रेन में सीट के नीचे आभूषण से भरा बैग रखा। बैग गायब होने पर सह यात्रियों से पूछताछ की तो एक बुजुर्ग ने बताया कि एक युवक बैग लेकर ट्रेन से उतरा है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी दिलीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने स्टेशन सहित प्लेटफार्मों पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला। पीड़ित दिलीप के अनुसार आभूषण अन्य व्यापारियों के थे।